समस्त प्रदेशवासियों को हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
25 जनवरी, 1971—यह दिन हर हिमाचली के लिए गौरव, स्वाभिमान और पहचान का प्रतीक है। इसी ऐतिहासिक दिवस पर हमारी पावन देवभूमि हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। इस गौरवपूर्ण यात्रा के पीछे प्रदेश के मेहनतकश जनमानस, दूरदर्शी नेतृत्व और वीर सैनिकों का अमूल्य योगदान रहा है।
आज के इस पावन अवसर पर आइए हम सभी यह संकल्प लें कि अपनी समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और अमूल्य प्राकृतिक धरोहर को सहेजते हुए, राजनीति से ऊपर उठकर हिमाचल को देश का सर्वश्रेष्ठ, सुरक्षित और समृद्ध राज्य बनाने हेतु निरंतर प्रयास करेंगे।
आइए, एकजुट होकर अपनी देवभूमि की उन्नति और सम्मान में सहभागी बनें।
जय हिन्द 🇮🇳
जय हिमाचल
जय भारत